पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच के लिए फिर पहंुची सीबीआई टीम

जांच के लिए फिर पहंुची सीबीआई टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिश्रामपुर| सीबीआईभिलाई की टीम मंगलवार को एक घोटाले की जांच के लिए फिर से बिश्रामपुर पहंुची। सीबीआई टीम यहां आफिसर्स कालोनी पहंुची जहां डी-वन क्वार्टर की तलाशी लेने का प्रयास किया लेकिन उक्त क्वार्टर बंद मिला। बताया गया कि उक्त क्वार्टर आमगांव ओसीएम के सहक्षेत्र प्रबंधक को एलाॅट हुआ था। वर्तमान में वे चिरमिरी क्षेत्र में एरिया सेफ्टी आफिसर के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार सप्ताहभर पहले उक्त अधिकारी बिश्रामपुर आए थे। उनके आवास की जांच के लिए सीबीआई की टीम बकायदे सर्च वारंट के साथ पहंुची थी लेकिन आवास बंद रहने के बाद टीम रेस्ट हाउस लौट आई। बताया गया कि आमगांव खदान में कुछ माह पहले करोड़ों के कोयला घोटाले की जांच के लिए सीबीआई की टीम आई थी। सात सदस्यीय टीम के अधिकारी अभी यहां रुके हुए हैं।