पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंबिकापुर से अजय तिर्की हो सकते हैं महापौर के प्रत्याशी

अंबिकापुर से अजय तिर्की हो सकते हैं महापौर के प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर डॉ. अजय तिर्की

दुर्ग सत्यवती वर्मा

बिलासपुर रामशरण यादव

राजनांदगांव विजय पांडे

जगदलपुर मलकीत सिंह गैंदू

कोरबा रेणु अग्रवाल

रायगढ़ जेठूराम मनहर

चिरमिरी डमरु रेड्डी

धमतरी सरिता दोषी

भास्कर न्यूज | रायपुर

नगरीयनिकायों में प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को सुबह से रात तक मंथन किया। नगर निगमों के महापौरों के नाम पर लगभग सहमति बन गई है। इनकी घोषणा कभी भी हो सकती है। रायपुर नगर निगम के लिए महापौर का टिकट पार्षद प्रमोद दुबे को मिल सकता है। वहीं अंबिकापुर से डॉ. अजय तिर्की का नाम लगभग तय है। नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए भी आला नेताओं ने माथापच्ची की। ब्लॉकों जिला कमेटियों की रिपोर्ट, पर्यवेक्षक की रायशुमारी और सर्वे रिपोर्ट से मिलान करके प्रत्याशियों के एक-एक नाम पर चर्चा की गई। जिन स्थानों पर विवाद की स्थिति नहीं थी, उन्हें हरी झंडी दे दी गई है। इनकी भी घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

कांग्रेस भवन में शुक्रवार को सुबह सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पहुंचे। उनके बाद राष्ट्रीय सचिन भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, डॉ. चरणदास महंत, पीआर खूंटे, मोहम्मद अकबर समेत अन्य नेता पहुंचे। एआईसीसी ने प्रत्याशी चयन के लिए बनी उपसमिति में दो और सदस्यों को जोड़ा। शेष|पेज11

पूर्वप्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू और सत्यनारायण शर्मा भी बैठक में आए। शेष|पेज5



एकतरफ प्रदेश स्तरीय बैठक चल रही थी तो दूसरी ओर अलग-अलग जिलों के पदाधिकारी वार्डों के प्रत्याशियों पर चर्चा कर रहे थे। कांग्रेस भवन में विधायक, विधायक प्रत्याशी और सांसद प्रत्याशियों को भी बुलाया गया था।