खिलाड़ी में खेल भावना का हाेना आवश्यक है
खेलकोई भी हो उसमें खेल भावना का होना जरूरी है। तभी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को देखने का
आनंद दर्शको का आता है और खेल की गरिमा भी बनी रहती है। उक्त बातेंत दो दिवसीए एसईसीएल अंर्तक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जीएम काम्लेक्स स्थित तानसेन भवन में मुख्य अतिथि आएस झा ने कही। इस पहले दो दिवसीए ब्रिज प्रतियोगिता का षुभारंभ एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक एनआर होलकर की अध्यक्षता में किया गया था। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी। अंर्तक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरूष्कृत करतें हुए कहा कि हार के बाद जीत के कई रास्तें खुले होते है और हारने के बाद अपनी क्षमता को विकसित करने का भी मौका मिलता है। अंर्तक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता सुहागपुर विजेता का खिताब हासिल करने में सफल रही,तो हसदेव क्षेत्र की टीम उपविजेता रही। इस दौरान एसईसीएल बिलासपुर महिला मंडल उपाध्यक्ष सुमन झा,संजीव कुमार,जेबीसीसीआई सदस्य सुरेंद्र पांडे,कंपनी जेसीसी,सुरक्षा एवं कल्याण बोर्ड सदस्य मारकंडेय सिंह,आरके राय,मजरूल हक अंसारी,एमके चंदा,आनंद मिश्रा,श्रीवास्तव,ताराचंद सिंह,आरएस गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन एपीएम आरएल खटिक के द्वारा किया गया।
विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि।