- Hindi News
- सत्संग से ही अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है
सत्संग से ही अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है
गोदरीपाराचिरमिरी के राम जानकी मंदिर में फलाहारी बाबा त्यागी रामसुन्दर दास के सानिध्य में नौ कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ एवं संगतीमय श्री रामचरित मानस कथा प्रवचन का श्रवण करने प्रतिदिन काफी संख्या मे भक्तगण एकत्रित हो रहे है।
श्रीरामचारितमानस कथा का अमृतपान राष्ट्रीय प्रवक्ता मानस आयोध्या धाम से पधारे दामोदर दासजी महाराज के मुखार बिंद से प्रतिदिन शाम चार बजें से कराया जा रहां है कथा के पाचवे दिन उन्होने भगवान राम के बाल लीला का बखान करते हुए कहां की यज्ञ आहुित के बिना भगवान इस सृष्टि मे नही आते भगवान राम के अवतार के लिए भी गुरू वशिष्ट ने राजा दशरथ से यज्ञ आहुति कराई थी,राजा दशरथ को पुत्र की प्राप्ती विवाह के काफी समय बाद तक नही मिला था यज्ञ उपंरात ही उन्हे चार पुत्रो की प्राप्ति हुई। इसलिए आज आवश्यकता है समाज मे संतसंग की जिससे लोग सदमार्ग पर चलकर धर्म की रक्षा करे भगवान श्रीराम का चरित्र मर्यादा से भरा हुआ था, हमे श्री रामचरित मानस मे जो आदर्श मिलता है वैसा अन्यत्र कही देखने को नही मिलता हमने उस धरा धाम मे जन्म लिया है जहां भगवान स्वय अवतरित हुए थे। श्रीराम के बाल्यावस्था के दौरान ही अयोध्या मे विश्वामित्र जी का आगमन हुआ था। जिन्होने राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा करने हेतु उनके बालको राम लक्षमण को मांगा था। राजा दशरथ काफी चितिंत थे की अपने प्राणो से प्यारे राम को दानवो से लडने कैसे भेजु। तब गुरू वशिष्ट ने राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा हेतु राम लक्षमण को विश्वामित्र को देने की बात कही थी। ईश्वर के उदारवादिता की व्याख्या करते हुए उन्होने कहां की सतयुग मे भक्त प्रहलाद ने पत्थर के खम्भे से भगवान को प्रगट किया तो श्री राम ने पत्थर से अहिल्या का उद्धार किया था। किसी भी स्त्री का पतिव्रता धर्म नष्ट हो जाता है तो फिर से वह पतिव्रता नही बन सकती लेकिन प्रभु श्रीराम ने अहिल्या को फिर से पतिव्रता बना गौतम ऋषि को सौंपा था। अत: प्रत्येक मनुष्य को भगवान का यज्ञ पूजन करना चाहिए ताकी प्रभू की कृपा बनी रहे। कथा व्यास ने कहां की सारा संसार श्रीराम की प्रशंसा करता है लेकिन स्वयं प्रभु हनुमान का यश गाते है। गोस्वामी तुलसीदास ने विनय पत्रिका मे यहां तक लिख दिया है कि भरत भैया कपि से उरिण हम नाहि अर्थात मैं कभी हनुमान का कर्ज नही चुका सकता। उन्होने कहा कि बडाई सहने की ताकत हर किसी मे नही होती,व