पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशी चयन बनाता जा रहा है सरदर्द

प्रत्याशी चयन बनाता जा रहा है सरदर्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रत्याशी चयन बनाता जा रहा है सरदर्द

बैकुंठपुर| नगरीयनिकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद अभी तक दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के द्वारा प्रत्याशियों का चयन नही किया जा सका है जिससे साफ है कि टिकट को लेकर दोनों ही दलों में सिर फुटव्वल की स्थिति बनी हुई है। नगरीय निकाय चुनाव के लिये गहमा गहमी तेज है लेकिन अभी तक महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षदों के प्रत्याशियों की घोषणा नही की गई है। उल्लेखनीय है कि आगामी २९ दिसंबर को नगर निगम चिरमिरी तथा ३१ दिसंबर को नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़ के साथ ही नगर पंचायत नई लेदरी, खोंगापानी, झगराखाण्ड में मतदान होना है। निर्वाचन आयोग द्वारा बीते दिसंबर को निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किये जाने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि शीघ्र ही राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नही। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर चल रही खींचतान अब आमजनों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ही दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मुसीबत अभी खत्म नही हुई है।