पड़ने लगी कड़ाके की ठंड
चिरमिरी| बीतेतीन दिनों से क्षेत्र मंे कड़ाके की ठंड पड रही है। जिसके कारण लोग अब चैक चैराहो में अलाव का सहारा ले रहे है। गौरतलब है कि निगम के द्वारा अलाव के लिए लकडी मुहैया नही कराया गया। इसके कारण बस स्टंेड सहित सार्वजनिक स्थलो में लोगों के द्वारा पुटठा,प्लास्टिक एकत्र कर अलाव जलाया जा रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग तरह तरह के उपाए कर रहे हैं। इन दिनो तेजी से पारा नीचे लुढ़क रहा है। इस ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और रात की ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है। रात होते ही पारा 15 से 16 डिग्री तक पहंुच जाता है। सुबह 10 और 11 बजे के बाद ही बाजार में चहलपहल दिखाई पड़ती है।