- Hindi News
- नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
बैकुंठपुर | नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डोमनहिल चिरमिरी निवासी लल्लू हरिजन ने पुलिस में मामला दर्ज कराया कि नौकरी लगाने के नाम पर बैकुण्ठपुर निवासी शकील अंसारी सुखदेव हरिजन निवासी बुढ़़ार पटना ने एक लाख एक हजार रुपए लिया था। इसी प्रकार विमला केवट निवासी देवनीबांध थाना बैकुण्ठपुर ने बताया कि इन्ही दोनों आरोपियों ने उससे भी नौकरी लगाने के लिए 51 हजार रुपए लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सुखदेव हरिजन को गिरफ्तार कर लिया है।