पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडी टू ईट की राशि मिलने पर महिलाओं ने किया चक्काजाम

रेडी-टू-ईट की राशि मिलने पर महिलाओं ने किया चक्काजाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हल्दीबाड़ी मोहन कालोनी की महिलाओं ने बगनच्चा दफाई के पास रेडी-टू-ईट में किए गए काम का मजदूरी मिलने पर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे के बाद तहसीलदार एम बड़ा द्वारा जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया तब कहीं जाकर चक्काजाम समाप्त कराया गया।

समूह की महिलाओं का कहना था कि ये सभी ज्योर्तिमय महिला स्व. सहायता समूह द्वारा संचालित रेडी-टू-ईट में कार्य करती थी। लगातार 6 माह तक काम कराने के बाद भी समूह की अध्यक्ष मंजू गिरि द्वारा इन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। जबकि समूह को शासन द्वारा उक्त राशि का भुगतान कर दिया गया है। पार्षद अब्दुल मजीब का आरोप है कि समूह द्वारा रेडी-टू-ईट का कार्य शुरू करते समय उसने समूह को ढाई लाख रुपए का किराने का सामान दिलाया था। शासन द्वारा लगभग 7 लाख रुपए का भुगतान होने की जानकारी है। इसके बाद भी अभी तक समूह की अध्यक्ष सचिव द्वारा किराना सामान का भुगतान नहीं किया गया है। स्व सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं की मजदूरी भुगतान अब तक नहीं किया गया है। महिलाओं ने इससे पहले अपनी मांग को लेकर प्रशासन के उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र लिखा लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज महिलाओ ने चक्काजाम कर दिया। कांग्रेस के पूर्व निगम नेता प्रतिपक्ष मो. ईमाम ने महिलाओ के इस कदम का सर्मथन किया है।

चक्काजाम के दौरान लोग हुए परेशान।