विवाह का झांसा देकर अनाचार, मामला दर्ज
विवाह का झांसा देकर अनाचार, मामला दर्ज
चिरमिरी| विवाहका झांसा दे कर अनाचार के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार दो साल पहले हल्दीबाड़ी आमानाला निवासी शिवरात्रि कश्यप से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से वह विवाह करने की बात कहकर दैहिक शोषण करता रहा है। पीडिता के परिजन के दबाव बनाने पर उसने चनवारीडांड़ स्थित महामाया मंदिर में विवाह कर लिया। पर बाद में मुकर गया। महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह कराने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी ने युवती को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती की शिकायत पर महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
सूर्यको रोशनी दिखा रही नपा
मनेंद्रगढ़| पं.दीनदयाल चौक में सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई बिजली 20 दिनों से चौबीस घंटे जल रही है, इससे बिजली का दुरूपयोग हो रहा है। दूसरी ओर इसके कारण हजारों रुपए की तीन बल्ब के फ्यूज होने की आशंका है। इस प्रकार नगर पालिका को दोहरी क्षति उठानी पड़ रही है। तकनीकी जानकारों के अनुसार चौक के सौंदर्यीकरण हेतु जो ट्यूबलाईट लगायी गई है उसमें 24 घंटे के अंदर लगभग 20 यूनिट बिजली खपत होती है जिससे नगर पालिका को अतिरिक्त विद्युत बिल देने के अलावा हजारों रुपए के बल्ब खराब हो सकते हैं।-