पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित

नवोदय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के अासपास के सभी केंद्रों में मिलाकर लगभग चार हजार से भी अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए

आयोजन

मानवसंसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए नवोदय चयन परीक्षा शनिवार को हुई। इसमें मनेंद्रगढ़ ब्लाॅक अंतर्गत संचालित स्कूलों के 5वीं के 1 हजार 718 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा के लिए 2 हजार 74 छात्र नामांकित थे इनमें से 356 छात्र अनुपस्थित रहे।

मनेंद्रगढ़ ब्लाॅक के अंतर्गत तीन परीक्षा केंद्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शिक्षा विभाग) शासकीय कन्या उमा विद्यालय (आजाक) को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा 11.30 से 1.30 बजे तक हुई। परीक्षा में नकल पर रोक लगाने हेतु प्रश्न-पत्र चार सेट में तैयार किए गए थे। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ पद्धति पर हुई। इसमें मानसिक योग्यता के लिए 50, भाषा गणित के लिए 25-25 अंक निर्धारित थे। नवोदय में उन्हीं छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा जो प्रश्न-पत्र के सभी भागों में उत्तीर्ण होंगे। इस परीक्षा के लिए कलेक्टर ने 5वीं में अध्ययनरत् सभी छात्रों को नवोदय चयन परीक्षा में सम्मिलित कराना अनिवार्य घोषित किया गया था।

चिरमिरी क्षेत्र में 2633 छात्रों ने दी परीक्षा

चिरमिरी| नवोदयविद्यालय में छठवीं के छात्रों के लिए चयन परीक्षा हुई। इसके लिए कन्या उमा. विद्यालय गोदरीपारा, खड़गवां, देवाडांड पोंड़ी बचरा में केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के दौरान स्कूल में जगह कम पड़ने से कक्षा के बाहर बैठकर बच्चों ने परीक्षा दी। यहां 2633 में से 517 ही परीक्षार्थी शामिल हुए।

खड़गवां में 635 छात्रों ने दी परीक्षा

खड़गवां| जवाहरनवोदय विद्यालय में 5वीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें 635 छात्रों ने परीक्षा फार्म भरा था। इनमें से 74 अनुपस्थित रहे। इस वर्ष देवाडांड़ बचरापोड़ी में भी प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

21 केंद्रों में हुई नवोदय परीक्षा

बैकुंठपुर।बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के पांच विकासखंडों के 21 परीक्षा केंद्रों में नवोदय चयन प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए दस हजार सात सौ दस परीक्षार्थियों रजिस्ट्रेशन कराया था। इन्हें जगह की उपलब्धता के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए। नकल रोकने के लिए हर केंद्र में अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।गौरतलब है कि नवोदय विद्यालय के लिए बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़, सोनहत, खड़गवां जनकपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बैकुण्ठपुर में 7, सोनहत में 2, जनकपुर में 5, मनेन्द्रगढ़ में 3, खड़गवां में 4 कुल मिलाकर 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच नवोदय विद्यालय की परीक्षा हुई। 21 परीक्षा केंद्रों में शामिल छात्रों में से ८० छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। जिन्हें बैकुण्ठपुर में संचालित नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। नवोदय के प्राचार्य एस श्रीनिवास राव ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा का संचालन कुशलता पूर्वक किया गया।