पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल बजट में क्षेत्र के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएं

रेल बजट में क्षेत्र के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोयलांचलक्षेत्र के लोग 26 फरवरी को प्रस्तुत होने जा रहे रेल बजट को लेकर आशान्वित हैं। जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय रेलमंत्री को पत्र प्रेषित कर कोयलांचल में रेल सुविधाओं की मांग की है।

रेलवे डिवीजन बिलासपुर के पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल ने रेल बजट में सर्वे कार्य पूर्ण हो चुके नागपुर रोड-साजा पहाड़-पाराडोल-चिरमिरी को जोड़े जाने संबंधी रेल परियोजना को शुरू करने वित्तीय मंजूरी देनेे की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरह छुलहा और मौहरी रेलवे स्टेशनों को लिंक लाईन से जोड़कर रेलवे ने बिलासपुर डिवीजन के यात्रियों को ऐतिहासिक सौगात दिया है। उसी तरह दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के अंतर्गत नागपुर रोड और चिरमिरी रेलवे स्टेशनों को व्हाया साजा पहाड़-पाराडोल रेल परियोजना को शीघ्र शुरू किए जाने की मांग की है। इतना ही नहीं इस बजट के पहले विगत् वर्षों में प्रस्तुत रेल बजट में चिरमिरी-अम्बिकापुर-बरवाडीह के मध्य रेलपात बिछाने के स्वीकृत कार्य का मार्ग भी प्रशस्त हो जाएगा।राजधानी तक इण्टरसिटी की मांग-डीआरयूसीसी सदस्य श्यामसुंदर पोद्दार ने रेल बजट में अंबिकापुर से राजधानी तक इण्टरसिटी, अंबिकापुर-दुर्ग को नागपुर तक, अंबिकापुर से दिल्ली तक नई ट्रेन, अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन को प्रतिदिन करने, अंबिकापुर से बरवाडीह 182 किलोमीटर रेलमार्ग निर्माण को स्वीकृति प्रदान किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन का फेरा बढ़ाकर झारसुगड़ा तक और झारसुगड़ा से बिलासपुर से बढ़ाकर-चिरमिरी तक कर दिए जाने से इस क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। साथ ही रख-रखाव की परेशानी को मोबाइल सर्विस के माध्यम से दूर किया जा सकता है। बजट में चिरमिरी, मनेंद्रगढ़, कोतमा, बिजुरी क्षेत्र के रेल कर्मचारियों, कोयलांचलवासियों एवं व्यापारी वर्ग के लिए उचित होगा कि इस क्षेत्र से कोरबा के लिए सीधी ट्रेन मिल सके। इस क्षेत्र में वर्षों से कोई नई ट्रेन नहीं मिली है।चिरमिरी से बनारस-मुगलसराय नई एक्सप्रेस ट्रेन की मांग-पूर्वांचल विकास समिति मनेंद्रगढ़ ने केंद्रीय रेलमंत्री से आगामी रेल बजट में नागपुर रोड-चिरमिरी-पाराडोल रेल लाईन को जोड़ने एवं चिरमिरी से बनारस-मुगलसराय नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की मांग की है। समिति ने कहा कि वर्ष 2012-13 के रेल बजट में नागपुर रोड से चिरमिरी-पाराडोल रेल लाइन को पूर्व में जोड़ने सर्वे कराया गया था जिसके शुरू होने की स्वीकृति नहीं दी गई थी। इससे चिरमिरी रेलखण्ड के चिरमिरी-मनेन्द्रगढ़ आसपास के शहर जो कि लगभग पांच लाख की आबादी वाले हैं उन्हें सीधी रेल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विजय प्रकाश पटेल श्यामसुंदर पोद्दार

मांग