जनगणना प्रारुप सूची 15 तक देख सकेंगे
चिरमिरी | वर्ष2011 में सामाजिक- आर्थिक जाति जनगणना की गई थी। इसके प्रारूप सूची का प्रकाशन वार्ड स्तर पर स्कूलों में किया जा रहा है। निगम ने हर परिवार से अपील की है कि 15 फरवरी तक सूची देखकर संशोधन रुपांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयुक्त मनोज सिह ने कहा हर परिवार का मुखिया सूची का अवलोकन अवश्य करे।