आप की जीत पर हर्ष
आप की जीत पर हर्ष
चिरमिरी| दिल्लीविधानसभा चुनाव में आप पार्टी की अप्रत्याशित जीत पर क्षेत्र में पार्टी समर्थकों ने गोदरीपारा गुरुद्वारा तिराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। समर्थकों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में आप पार्टी का जनाधार छत्तीसगढ़ में भी बढ़ेगा। भाजपा के महापौर पद प्रत्याशी संजय सिंह ने कहा दिल्ली की जनता ने अपनी समस्याओं परिस्थितियों के आधार पर आप को बहुमत के साथ समर्थन दिया है। अब वादे पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा हार से लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। महापौर के. डोमरु रेडी ने कहा जनता के इस फैसले से बड़ी पार्टियों को सबक लेना चाहिए। साथ ही जाति परिवारवाद से दूर रह कर जनहित में काम करना चाहिए।