पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेयजल किल्लत दूर करने एक्शन प्लान बन रहा

पेयजल किल्लत दूर करने एक्शन प्लान बन रहा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापौर,आयुक्त एमआईसी सदस्य ने क्षेत्र का दौरा किया। कहां-कहां पानी व्यर्थ बह रहा है, कहां पानी संग्रहित किया जा सकता है, ऐसे क्षेत्राें को चिन्हांकित किया।

क्षेत्र में गर्मी के दिनों में पेयजल किल्लत दूर करने के लिए निगम प्रशासन के अधिकारी एक्शन प्लान बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। महापौर के. डोमरु रेडडी, आयुक्त मनोज सिंह, एमअईसी सदस्य विजय चक्रवर्ती ने क्षेत्र का दौरा किया। महापौर ने बताया गर्मियों में क्षेत्र पेयजल संकट हो, इस दिशा में निगम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। एमआईसी जल प्रभारी विजय चक्रवती ने निगम में जल एवं विद्युत प्रभारी चंद्रिका तिवारी के साथ क्षेत्र के वार्डों का दौरा किया।

आयुक्त ने बताया कि क्षेत्र के जल प्रभावी स्थल को चिन्हांकित कर वहां जल संग्रहण किया जाएगा। उन्होंने नागरिको से अपील की कि पानी व्यर्थ बहाएं। हर सार्वजनिक नल में टोटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें।