- Hindi News
- कलेक्टर ने दी एसईसीएल के अधिकारियों को हिदायत
कलेक्टर ने दी एसईसीएल के अधिकारियों को हिदायत
बैकुंठपुर| नगरीयनिकाय के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन का प्रमुख दायित्व है।
यह बात कलेक्टर एस प्रकाश ने कलेक्टोरेट स्थित अपने कक्ष में एसईसीएल मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कही। उन्होंने एसईसीएल शिवपुर चरचा, चिरमिरी बैकुण्ठपुर क्षेत्र के अधिकारियों से कहा कि नगरीय क्षेत्र के लोगों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं में अड़ंगा लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परियोजना क्षेत्र के विकास कार्यों सीएस आम मद के तहत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एसईसीएल क्षेत्रों में ही जिले के प्रमुख नगरीय निकाय मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, शिवपुर चरचा, बैकुण्ठपुर, झगराखांड, नई लेदरी खोंगापानी स्थापित हैं। इन क्षेत्र के लोगों को प्रकाश, सफाई, पेयजल नियमित रूप से स्वच्छता उपलब्ध करना जिला प्रशासन के साथ एसईसीएल का दायित्व है। इन क्षेत्रों में निवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एसईसीएल को अधिकृत किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव झा, वनमण्डाधिकारी सीएस तिवारी जिला खनिज अधिकारी यूके कुरैशी उपस्थित थे।