दो माह में ही उखड़ने लगी गिटि्टयां
चिरमिरी| छोटाबाजार से हल्दीबाड़ी पहंुच मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालक परेशान हैं। दो माह पहले ही इस सड़क की मरम्मत की गई थी। पर सड़क से गिट्टी उखड़ने लगी है।
गौरतलब है कि दो बार इस सड़क की मरम्मत की गई, तब सिविल इंजीनियर ने गुणवत्ता का जायजा लिया था। फिर भी सड़क नहीं टिकी। निर्माण से पहले भी वाहन चालक गड्ढे से बचकर वाहन चालते थे, आज भी यही स्थिति है। आए दिन सड़क पर वाहन स्किट हो जाता है और चालक गिर जाते हैं। मरम्मतीकरण के बाद पानी क्यूरिंग के लिए जगह-जगह मिटटी की क्यारी बनाई गई थी। इसे नहीं हटाने से वाहन चालक बबलिंग से परेशान होते हैं। इन दिनो सडक के किनारे से निकलने में वाहन चालक अपने को अधिक सुरक्षित समझ रहे है। दो महिने में ही मरम्मत किए सडक से गिटटी उखडने का मुख्य कारण है कि निर्माण के समय गुणवत्ता को ध्यान में नही रखा गया है। साथ सीमेंट,गिटटी रेंत के अनुपात में भारी लापरवाही बरती गई। वही ओपनकास्ट की मिटटी मिली रेंत का उपयोग किया गया। जिसके कारण सडक बनने के बाद ही जर्जर होने लगी। छोटा बाजार से हल्दीबाड़ी पहंुच मार्ग का उपयोग बरतुंगा, बड़ा बाजार, गोदरीपारा सहित सहित क्षेत्र के 15 वार्ड के नागरिक एसईसीएल कर्मी करते हैं। इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है।