पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दानपेटी चुराने वाले आरोपियों में से एक पकड़ा गया

दानपेटी चुराने वाले आरोपियों में से एक पकड़ा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी. हल्दीबाड़ीआमानाला स्थित हनुमान मंदिर से अज्ञात चाेरों ने कुछ दिन पहले दानपेटी चुरा ली थी। मंदिर कमेटी के सहयोग से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है।

थाना प्रभारी डीआर टंडन ने बताया 11 सितंबर को हल्दीबाड़ी आमानाला स्थित हनुमान मंदिर से कुछ लोगों ने दान पेटी चुरा ली। रामजी पिता देवलाल केवट निवासी आमानाला हल्दीबाड़ी ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात में मंदिर के दरवाजे की चेन ताला तोड़ कर लोहे की दानपेटी चुरा ली गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर एएसआई एआर मानिकपुरी ने गड्‌ढा दफाई में दबिश देकर बोधन सिंह पिता रनसाय गोंड़ निवासी गडढा दफाई पोड़ी को दानपेटी तोड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। वहीं अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश की जा रही है।

ट्रेनकी चपेट में आने से बालक की मौत: राजनगरमें ट्रेन से कूदते समय बालक के दोनों हाथ कट गए। उसे केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। राजनगर सेक्टर सी निवासी 15 वर्षीय राजू सेन स्कूल जाने घर से निकला था। स्कूल जाकर वह कोयला बिजुरी जाने वाली ट्रेन पर पीछे से चढ़ गया। ट्रेन के रुकने से उसने रामनगर के पास कूदने की कोशिश की। पर कूदते समय उसका बैग फंस जाने से वह ट्रेन के नीचे गया। इससे उसकी दोनों बाहें कट गई। उसे केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।





सूचना पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।