फुटबाल स्पर्धा आज से
चिरमिरी. डोमनहिलफुटबाल ग्राउंड परिसर में 14 सितंबर से स्व. त्रिनाथ पोलई, स्व. माखन लाल स्व. पुरुषोतम सिंह की स्मृति मंे जिला स्तरीय नाकआउट फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, विशिष्ट अतिथि महापौर डंबरू बेहरा, पार्षद गायत्री विरहा, शिव सिंह, मोहन लाल बंजारे, कुष्ण कुमार सोनी, एल्डर मैन सुरेंद्र सिंह की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। आयोजन समिति डोमनहिल फुटबाल क्लब के सचिव मो. हुसैन ने बताया विजेता टीम को 11 हजार उपविजेता को 7 हजार ट्राफी दी जाएगी। इसमें जिले की 38 टीमें शामिल होंगी।