पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंचल में देव शिल्पी की प्रतिमाएं स्थापित

अंचल में देव शिल्पी की प्रतिमाएं स्थापित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हल्दीबाड़ी के टैक्सीचालकों ने की पूजा अर्चना

चिरमिरी| क्षेत्रमें देवशिल्पी विश्वकर्मा जयंती पर बुधवार को कॉलरी की कर्मशालाओं, कार्यालयों में मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।

डोमनहिल हल्दीबाड़ी के टैक्सी स्टैंड अन्य स्थानों पर देवशिल्पी की मूर्ति स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की गई। टैक्सी स्टैंड डोमनहिल हल्दीबाड़ी में भी मूर्ति की स्थापना कर पूजा की जा रही है। वाहन चालकों द्वारा भी नगर के विभिन्न स्थानों पर मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना किए जाने से आज पूरा क्षेत्र भक्ति भावना से सरोबार रहा। क्षेत्र की परंपरा के अनुसार प्रसाद वितरण में श्रद्धालुओं पूजा देखने आने वाले आगंतुकों को खिचड़ी रूपी प्रसाद दिया जाता है।

आटोटैक्सी चालकों ने कार्यक्रम आयोजित किया: नगर|ग्राम पंचायत उमझर में विश्वकर्मा पूजा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑटो टैक्सी चालक संघ द्वारा देवशिल्पी विश्वकर्मा की प्रतिमा की स्थापित की गई है। वाहन चालकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा की। पूजा के प्रसाद वितरण किया गया।

डोमनहिल टैक्सी स्टैंड में भोग बनाते आयोजक।

सोल्लास किया गया विश्वकर्मा पूजन

मनेंद्रगढ़|विश्वकर्माजयंती पर एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के उपक्षेत्रों के साथ श्रीराम मंदिर परिसर, भगत सिंह तिराहा, नदी पार, मौहारपारा, रेलवे परिक्षेत्र में मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। दिन-भर पूजा का दौर चलता रहा। शाम को पूजा पंडालों में भंडारा हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। खान बचाव केंद्र में देवशिल्पी विश्वकर्मा की पूजा हुई। इसमें बचावकर्मियों ने भाग लेकर विश्व शांति की कामना की। इसी क्रम में दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के टीआरडी स्टॉफ ने लगातार 20 वें वर्ष विश्वकर्मा पूजन आयोजित किया। इस मौके पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। सुबह 9 बजे से मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। शाम को आरती में कर्मचारी शामिल हुए। 18 सितंबर को पूजा 19 सितंबर को दोपहर 2 बजे से प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

देवशिल्पी विश्वकर्मा की प्रतिमा की बुधवार को पूजा अर्चना की गई। बैकुंठपुर में भी प्रतिमाएं स्थापित की गई। फिल्टर प्लांट की प्रतिमा। जीएम एसईसीएल आिफस खूटनपारा में स्थापित प्रतिमा।