नवरात्रि की तैयारियॉ जोर-शोर से
जिलेमें 25 सितंबर से नवरात्र मनाया जाएगा। इसके लिए पूजा पंडालों में तैयारियों के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए समितियॉ सक्रिय हो चुकी हैं। जिला मुख्यालय के साथ जनकपुर, केल्हारी, चिरमिरी, खड़गवां, सोनहत, चरचा, पटना समेत शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर माँ दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना कर पूजा अर्चना की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में नवरात्र उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाता है। शहर के महलपारा, प्रेमा बाग, बाजारपारा, भवानी तिराहा, स्कूलपारा, एसईसीएल तिराहा, नागेश्वरनाथ मंदिर, जूनापारा पैलेस के पास, एसईसीएल रामपुर कॉलोनी, गढ़ेलपारा में दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी इसके लिए पूजा समितियां तैयारियॉ कर रही हैं। क्षेत्र के अधिकांश पूजा पंडालों में नवरात्र के पहले दिन मूर्ति स्थापना कर नौ दिनों तक अनुष्ठान्न किया जाता है। एसईसीएल रामपुर कॉलोनी, नागेश्वर नाथ मंदिर में तीन दिन तक मूर्तियॉ बिठाई जाती हैं।
नवरात्रि रावण दहन कार्यक्रम के लिए समिति का गठन
बरबसपुर|न्यूराइिजंग स्टार क्लब की बुधवार को बैठक हुई। इसमें पंचमी को दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करने दशहरे के दिन रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। गौरतलब है न्यू राइजिंग स्टार क्लब द्वारा मिडिल स्कूल के मैदान में रावण दहन का आयोजन किया जाता हैं। इसके लिए रावण का पुतला समिति सदस्यों द्वारा ही बनाया जाता है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र कोरी, उपाध्यक्ष एस सावन, सचिव दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष देवनारायण प्रजापति अन्य सदस्य उपस्थित रहे।