कालोनियाें में गंदगी से बढ़ रहा आक्रोश
नगरकी सभी कालोनियां बेहाल हैं। नालियां कचरे, गंदे पानी से बजबजा रही हैं। लेकिन सफाई पर किसी का ध्यान नहीं है। पार्षद भी ध्यान नही दे रहे हैं।
शुरू से ही नगर पालिक निगम एसईसीएल के बीच साफ सफाई को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक में विवाद सामने आता रहा है। प्रबंधन कालोनियों में सफाई का लाख दावा करे पर सब दावे जमीनी हकीकत में जमींदोज हो जाते हैं। एकता नगर मुख्य मार्ग की कालोनी का यही हाल है। गंदगी में पनप रहे मच्छरों से लोग परेशान हैं। सफाई के बजट की थोड़ी राशि भी सफाई पर खर्च हो जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। पर एेसा नहीं होता। श्रमिक कालोनियों में पसरी गंदगी से श्रमिकों में आक्रोश है। गोदरीपारा, मोहन कालोनी सहित डोमनहिल में कमोबेश यही स्थिति है। नगर पालिक निगम अपने सीमित संसाधनों के दायरे में क्षेत्र में सफाई का दावा करती है। दोनों संस्थाएं सफाई के दावे करती हैं। पर जमीनी हकीकत बिल्कुल परे है। काफी समय से एसईसीएल ने कालोनियों में फागिंग नहीं कराई है। साफ सफाई में भी सिर्फ खानापूर्ति की गई है। इसका खामियाजा अब स्थानीय नागरिक श्रमिक भुगत रहे हैं।
एकता कालोनी के मुख्य मार्ग पर बजबजाती नाली।