पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापौर पद सामान्य होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज

महापौर पद सामान्य होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक लाख की आबादी वाले क्षेत्र नगर पालिक निगम चिरमिरी के तीसरे महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जन प्रतिनिधियों के लिए सामान्य सीट की घोषणा के बाद क्षेत्र में राजनैतिक हलचल तेज हो चली है। नगर पालिक निगम प्रथम निर्वाचन मंे महिला सामान्य तथा द्वितीय निर्वाचन मे ओबीसी आरक्षित होने से क्षेत्र के उम्मीदवारों मंे उतना उत्साह देखने को नही मिला था। जितना सामान्य सीट की घोषणा होने बाद है।

महापौर पद के लिए भाजपा तथा कांग्रेस से यदि किसी प्रत्याशी का नाम तय किया जाता है तो उसके लिए प्रत्याशियों की लंबी कतार है। इसमें भाजपा से पूर्व विधायक दीपक पटेल जिनका संगठन सत्ता दोनों में ही एक अच्छी पैठ है। उन्होंने दावेदारी तो नहीं की है पर उनके समर्थकों का मानना है कि यदि पार्टी उन्हे अपना प्रत्याशी घोषित करती है तो क्षेत्र का और भी सर्वांगीण विकास संभव होगा। वर्तमान महापौर डम्बरू बेहरा जो विगत पांच वर्षो का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हंै यदि इन्हें पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित करती है तो एक बार फिर क्षेत्र मेंे विकास की तस्वीर गढ़ने का मौका इन्हें मिलेगा। राधेश्याम अग्रवाल काफी समय तक क्षेत्र मे संगठन के पदाधिकारी तथा जिला मे भाजपा महामंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। यह और बात है कि राजनीति खेल खेलने का इन्हें पूरा अनुभव है। उपेन्द्र जैन व्यवसायी प्रतिनिधि को भी यदि भाजपा चिरमिरी का दामन थमाती है तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी क्योकि काफी लंबे भाजपा में रहते हुए संगठन के लिए बिना किसी पद के काम करते रहे हैं। इसके आधार पर इन्हे प्रत्याशी बनाया जा सकता है। डाॅ.जीडी पोलाई सामाजिक कार्यकर्ता चिकित्सा के पेशे से जुड़े हैं और इन्होंने काफी कम समय मे ही चिकित्सा तथा समाज सेवा के माध्यम से क्षेत्र में अपनी पहचान राजनैतिक पकड़ बनाने मे कामयाब रहे हैं।

अधिवक्ता तथा भाजपा के पुराने सिपाही विजय प्रकाश पटेल ने क्षेत्र में रेलवे अन्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हुए संगठन मे अपना पहचान कायम रखी है। नीलम सलूजा गृहणी के दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही साथ राजनैतिक सामाजिक गतिविधियों मे हमेशा सक्रिय रहने वाली महिला पार्षद अपने वार्डवासियों के सेवा के प्रति दृढ़संकल्पित हंैैै। पिछले कार्यकाल मे पार्षद रहे शिव वर्मा ने कड़ी मेहनत लगन से पार्टी के कार्यों मे अपना योगदान दिया है