क्षय रोग पर एक दिनी कार्यशाला हुई
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भारत सरकार के तत्वावधान में रीजनल हास्पिटल कुरासिया में क्षय रोग पर एक दिनी कार्यशाला हुई। इसमें क्षय रोग को नियंत्रित करने वाली योजनाअों की जानकारी दी गई।
डाॅ. संजय सिंह ने स्वागत भाषण दिया। अतिथि डाॅ. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के टेक्निकल कंसल्टेंट डाॅ.ऐजी शेख राज्य क्षय रोग नियंत्रण विभाग के प्रतिनिधि डाॅ.मुकेश शर्मा, जिला क्षय रोग नियंत्रक डाॅ. बघेल सहित स्थानीय नियंत्रक डाॅ. दीनबंधु उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा क्षय रोग नियमित इलाज से ठीक हो जाता है। क्षय रोग के मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। बीमारी का संपूर्ण इलाज होने से लोगो को अब इससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या के साथ सही समय पर दवा लेने से इस बीमारी पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सकता है। इस कार्यशाला में मनेंद्रगढ़,चरचा बैकुंठपुर के 44 डाक्टर शामिल हुए। अाभार डाॅ. आरसी बावरिया ने किया।
कार्यशाला में उपस्थित डॉक्टर।