पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराबी वाहन चालक ने तीन वाहनों को ठोंका, गिरफ्तार

शराबी वाहन चालक ने तीन वाहनों को ठोंका, गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराब के नशे में धुत्त एक वाहन चालक ने दो दुपहिया वाहन एक ट्रक को ठोकर मार दी। वाहन के रुकने के बाद लोगों ने पकड़ कर उसे पहले जमकर पीटा इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरतुंगा कालरी निवासी 35 वर्षीय मोहन सिंह शुक्रवार की शाम 5 बजे शराब के नशे में वाहन क्र. सीजी-16, बी-3017 में पटना से चिरमिरी जा रहा था। नशे में धुत्त वाहन चालक ने रास्ते में कई वाहनों को ठोक दिया। इस दौरान उसने सबसे पहले पटना बैकुण्ठपुर मार्ग में डबरीपारा निवासी बाइक में सवार सुनील तिग्गा को ठोका। इसके पश्चात आगे चलकर ग्राम खांडा के पास एक ट्रक से जा टकराया।

वहां से वह वाहन सहित फरार हो गया। इसी बीच बैकुण्ठपुर पहुॅंचने पर उसने बस स्टैंड के आगे हास्पिटल तिराहा के समीप सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को ठोकर मार दिया।

इसके बाद एक खंबे से जा टकराया। उक्त तीनों दुर्घटनाओं में किसी को चोट तो नहीं आई पर उनके वाहनों को नुकसान पहुॅंचा। दुर्घटना के बाद हास्पिटल तिराहा के पास काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने देखा कि वाहन चालक नशे में धुत्त हैं तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी। वाहन चालक को पीटने के बाद उसे सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

क्षतिग्रस्त वाहन।

आरोपी