पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडित दीनदयाल जयंती पर मरीजों को फल वितरित

पंडित दीनदयाल जयंती पर मरीजों को फल वितरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी. पंडितदीनदयाल उपाध्याय जयंती पर डॉ. जीडी पोलाई ने तुलसी युवा मंच के नवयुवकों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा बाजार में मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने पं. उपाध्याय को राजनैतिक, सामाजिक आर्थिक क्षेत्र का चिंतक बताया। इस काम में सीएमओ डा आरआर गजभिये डाॅ. रोहन ने भी उनका हाथ बंटाया। इस अवसर पर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम सोनकर, अरविंद कुशवाहा, शिव नौषाद, कमलेश सोनकर, संदीप नाहक, नितिन शिवहरे, रीत जैन, राजू नाहक मंच के युवक उपस्थित थे।

बाढ़पीडि़तों के लिए मांगी राशि

राजनगर. भाजपायुवा मोर्चा मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा काश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद के लिए राशि एकत्रित कर प्रधानमंत्री आपदा पीड़ित कोष में जमा कराया गया। इस अभियान में युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह, उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, शेखर तिवारी, नरेन्द्र तिवारी, रामनगर नगर अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह, अमरीश दास, मनोहर जायवाल जुटे हुए थे।