पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज कल में हो सकती है निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा

आज कल में हो सकती है निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव 29 31 दिसंबर के चलते अब जिले भर में प्रशासनिक कावयद तेज हो चली है। इसी कड़ी में गुरुवार की शाम कलेक्टर एस प्रकाश, एसपी बीएस ध्रुव ने शहर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल मनेन्द्रगढ़ का अवलोकन किया। यहां नगरीय निकाय चुनाव के बाद ईवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। साथ ही 4 जनवरी को इसी परिसर में मनेन्द्रगढ़, झगराखाड़, खोगापानी, नई लेदरी की मतगणना भी हो सकती है।

31 दिसंबर को मनेन्द्रगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष समेत 22 वार्डों के पार्षद पद के लिए मतदान होगा। जानकारी के अनुसार नगर में मतदाताओं की संख्या 25630 है। इसमें से पुरूष 13298 12332 महिलाएं हैं। ये सभी पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम का प्रयोग कर अपनी पसंद का अध्यक्ष पार्षद चुनेंगे। पहली बार लोग नोटा का प्रयोग कर सकेंगे। चिरमिरी में महापौर समेेत 40 वार्ड पार्षदों के लिए भी 29 दिसंबर को मतदान होगा तो वहीं 31 दिसंबर को झगराखाण्ड, खोगापानी, नई लेदरी में भी चुनाव होना है।

शहर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोई राजनीतिक हलचल नहीं है। सभी की निगाहें प्रत्याशियों की घोषणा में लगी हुई है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही शहर में राजनीति का रंग जमेगा। नगर निगम चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका के साथ ही साथ नगर पंचायत झगाखाण्ड, नगर पंचायत नई लेदरी नगर पंचायत खोंगपानी में प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों ही राजनीतिक दलों में काफी माथा-पच्ची हो रही है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कई निर्दलीय एवं बाकी प्रत्याशी भी सामने सकते हैं। शेषपेज 16

आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को ही मौका मिले-इसके अलावेनगर पंचायत खोंगापानी में अध्यक्ष पद सामान्य महिला तथा नगर पंचायत झगराखाण्ड नगर पंचायत नई लेदरी में अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिये आरक्षित हुआ है। ऐसे में सभी का कहना है कि जिन नगरीय निकायों में महापौर एवं अध्यक्ष का पद जिस वर्ग के लिए आरक्षित हुआ हो वहां उसी वर्ग के प्रत्याशी को अवसर दिया जाना चाहिए। क्योंकि सामान्य वर्ग के पुरूष उम्मीदवार को 20 सालों में महज एक बार ही यह अवसर मिलता है जबकि सामान्य महिला सामान्य पुरूष वर्ग में भी जोर आजमाईश कर सकती हैं। वहीं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को सभी पारियों में चुनाव लड़ने के अवसर मिलते है