गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने की मांग
चिरमिरीस्थित भारत गैस एजेंसी कुछ उपभोक्ता अब नागपुर स्थित भारत गैस एजेंसी से कनेक्शन लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें अपना कनेक्शन ट्रांसफर करना में परेशानी हो रही है। इसलिए वे मांग कर रहे हें कि चिरमिरी स्थित एजेंसी उनके नाम सीधे नागपुर स्थित एजेंसी को ट्रांसफर कर दे जिससे उनकी समस्या दूर हो जाए।
नागपुर क्षेत्र के 30 ग्राम पंचायतों के 340 गैस उपभोक्ताओं को लगभग 20 किलोमीटर दूर चिरमिरी स्थित भारत गैस एजेंसी जाकर सिलेंडर लेना पड़ता था। इसके कारण होने वाली परेशानी के कारण लोग नागपुर में गैस एजेंसी खोले जाने की मांग कर रहे थे। एक माह पहले नागपुर में उदल जायसवाल के संचालन में भारत गैस एजंेसी की शाखा का शुभारंभ किया गया है। ऐसे में क्षेत्र के उपभोक्ता अपना कनेक्शन नागपुर गैस एजेंसी में ट्रांसफर कराना चाहते हैं। इसके लिए चिरमरी स्थित एजेंसी के संचालक उपभोक्ताओं से कनेक्शन जमा करने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में लोगों का परेशान होना तय है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब दोनों शाखा एक ही एजेंसी की है तो कनेक्शन जमा कराने की बजाए सीधे ट्रांसफर किया जा सकता है। इससे उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी।
क्या है डीबीटीएल
डीबीटीएलका मतलब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी। इस योजना के तहत बाजार मूल्य पर सभी को सिलेंडर मिलेगा। सब्सीडी की राशि सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में जमा होगा। नागुपर स्थित गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि उपभोक्ताओं को शुरू में तो सिलेंडर की पूरी राशि देनी होगी पर बात में उनके खाते में सब्सीडी की राशि डाल दी जाएगी। इसके लिए जिसके नाम पर गैस कनेक्शन है उसका बैंक खाता होना अनिवार्य है। आवेदन तिथि तक जिस उपभोक्ता का कार्ड जारी हो चूका है उसे आधार कार्ड वाला फार्म एक और दो भरना है।
सिलेंडरजमा करने को कहा जा रहा है
नागपुरनिवासी प्रेमलाल ने बताया कि अभी हमें पहले सिलेंडर रेगुलेटर जमा करने को कहा जा रहा है। इसके बाद हमें पावती सिलेंडर की राशि दिया जाएगा जिसके आधार पर हमें नागपुर से कनेक्शन लेना होगा। वहीं नागपुर में कनेक्शन लेने के लिए केवाईसी फार्म भरना पडे़गा। इसके अलावा राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड समेत दो फोटो जमा करना होगा। एेसे में उपभोक्ताओं का परेशान होना तय है। नागपुर के श्री महामाया भारत गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर उदल जायसवाल