पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज 15 का शेष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरक्षितवर्ग के प्रत्याशी को ही मौका मिले-इसके अलावेनगर पंचायत खोंगापानी में अध्यक्ष पद सामान्य महिला तथा नगर पंचायत झगराखाण्ड नगर पंचायत नई लेदरी में अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिये आरक्षित हुआ है। ऐसे में सभी का कहना है कि जिन नगरीय निकायों में महापौर एवं अध्यक्ष का पद जिस वर्ग के लिए आरक्षित हुआ हो वहां उसी वर्ग के प्रत्याशी को अवसर दिया जाना चाहिए। क्योंकि सामान्य वर्ग के पुरूष उम्मीदवार को 20 सालों में महज एक बार ही यह अवसर मिलता है जबकि सामान्य महिला सामान्य पुरूष वर्ग में भी जोर आजमाईश कर सकती हैं। वहीं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को सभी पारियों में चुनाव लड़ने के अवसर मिलते हैं। ऐसे में यह बात तेजी से उभरकर सामने रही है कि नगर निगम चिरमिरी और नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़ में महापौर एवं अध्यक्ष पद पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लोग सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को अवसर दें जिससे राजनीतिक सामंजस्य बना रहे। मूलभूतसुविधा मुख्य मुद्दा-नगर निगमचिरमिरी की बात करें तो यहां मुख्य रूप से पेयजल, आवागमन, यहां की बसाहट तथा इन सबके ऊपर सबसे बड़ी समस्या क्षेत्र में बढ़ती हुई बेरोजगारी है जिसे दूर करने में अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। यहां कोयले की खदानों की संख्या कम होने से आबादी के प्रतिशत के साथ ही साथ रोजगार के अवसर भी कम हुए हैं। कोयला खदानों में तो बीते दो दशकों से भी अधिक समय हो चुका है सीधी भर्ती की प्रक्रिया बंद है। अगर कोई भर्ती होती है तो उसमें अधिकांशत: अनुकंपा नियुक्ति के मामले रहते हैं।

ऐसे में चिरमिरी क्षेत्र में औद्योगिक संस्थानों का शुरू होना यहां बेरोजगारी बढ़ने की सबसे प्रमुख वजह है।