पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभाविप ने एक दिनी कॉलेज बंद कराया

अभाविप ने एक दिनी कॉलेज बंद कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लाहिड़ी कॉलेज सरगुजा विश्वविद्यालय की अनियमितता को लेकर एक दिन के लिए कॉलेज बंद कराया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह जिला संयोजक जितेंद्र यादव के नेतृत्व में बुधवार को कालेज बंद कराया। साथ ही काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य आरती तिवारी को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें सरगुजा विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के यूएफएम रोके गए परिणाम पुनर्मूल्यांकन का निराकरण करने की मांग शामिल है। पुनर्मूल्यांकन परिणाम पूरक परीक्षा के बाद विलंब से निकाले जाने से कई छात्रों को पूरक परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिला। लाइब्रेरी में नई पुस्तकें नहीं होने से छात्र पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। लाइब्रेरी में नियमित स्टाफ की भर्ती की जाए, क्योंकि नियमित स्टाफ होने से लाइब्रेरी 2 बजे खुलती है। बहुत से छात्र दूर से आते हैं जिनकी 2 बजे बस होती है। नियमित स्टाफ होने से लाइब्रेरी 11 बजे खुलेगी इससे तो भीड़ रहेगी सभी को पुस्तकें समय पर उपलब्ध होंगी। कॉलेज में बिल्डिंग पुताई मरम्मत, डस्टबीन की व्यवस्था, बाहर दूसरे स्कूल के छात्रों का कॉलेज में प्रवेश वर्जित हो, प्रयोगशाला सामग्री की कमी होने प्रेक्टिकल की समस्या दूर करने, क्रीड़ा हेतु ग्राउंड की सफाई स्पोर्टस के सामान उपलब्ध कराने के साथ कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफार्म लागू करने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष रुखसार बानो, उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता, पी निखिल, अभिषेक कर, ऋषि दुबे सहित बड़ी संख्या छात्र उपस्थित थे।