पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों ने लिया चुनावी तैयारी का जायजा

अधिकारियों ने लिया चुनावी तैयारी का जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी| चुनावकी गहमागहमी तेज हो गई है। उम्मीदवार नामांकन फार्म लेने पहुंच रहे हैं। गुरुवार की शाम 5 बजे तक महापौर के 5 फार्म उम्मीदवारों ने खरीदे। वहीं पार्षद के 47 फार्म खरीदे गए। महापौर पद के लिए एक नामांकन दाखिल किया गया है और पार्षद के तीन नामांकन वार्ड क्र-1, 17 32 में जमा किए गए। वार्ड क्र-13 से महापौर पद के लिए नामांकन पार्षद रामाराव ने दाखिल किया है।

सुबह से इक्का-दुक्का उम्मीदवार नामाकंन फार्म लेने पहंुच रहे हैं। दोपहर बाद बड़ी संख्या में उम्मीदवार पार्षद का फार्म लेने पहंुचे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। मुख्य पार्टी भाजपा कांग्रेस से टिकट का ऐलान अब तक नहीं किया गया है। संभावित उम्मीदवारों ने महापौर पद की उम्मीदवारी के लिए नामाकंन दाखिल करने की तैयारी कर रखी है। कांग्रेस से महापौर पद उम्मीदवार के. डोमरू रेड्डी समर्थकों के साथ गुरुवार को नामांकन फार्म लेने पहुंचे।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा से 12 या 13 दिसंबर को महापौर पद के उम्मीदवार की घोषणा की संभावना बताई जा रही है। वहीं कांग्रेस भी अभी अपने पत्ते खोलने के मूड में नहीं है। दोनों ही पार्टियां इस समय वेट एंड वाॅच की स्थिति में हैं। बहरहाल इन दिनों उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हैं और अब वे पूरी ताकत टिकट की लाॅबिंग में लगा रहे हैं।

निगम चुनाव में किसी प्रकार की कमी रह जाए और सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था को लेकर कलेक्टर एस. प्रकाश, एसपी बीएस ध्रुव अन्य अधिकारियों ने निगम आयुक्त मनोज सिंह, रिटर्निंंग अधिकारी एसडीएम अमृतलाल, अन्य अधिकारी-कर्मियों के साथ जायजा लिया। नामांकन फार्म बेचे जाने से लेकर चुनाव वोटांे की गिनती तक की तैयारियों का जायजा कलेक्टर, एसपी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया। वार्ड पार्षद के लिए फार्म बेचने, महापौर पद के लिए फार्म बेचने सहित चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम गिनती की व्यवस्था के संबंध में निगम आयुक्त मनोज सिंह ने जानकारी दी। साथ ही जहां गिनती की व्यवस्था की गई है। उसका भी जायजा अधिकारियों ने लिया और कमियां दूर करने दिशानिर्देश भी दिए। कलेक्टर एस. प्रकाश ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होगी। वहीं निकाय चुनाव ईवीएम द्वारा कराया जाएगा। इसके लि