पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौ हत्या मामले में 3 गिरफ्तार

गौ हत्या मामले में 3 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनेंद्रगढ़। कुछदिन पहले शहर मेंं हुई गौ हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

सीएसपी चिरमिरी आरएन यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया मुखबिर से मिली सूचना पर 3 युवकों को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की। इसमें मौहारपारा में नाला पारा निवासी 32 वर्षीय सलमान पिता रज्जब, 21 वर्षीय सैफ अली पिता मो. सलाउद्दीन 36 वर्षीय रामजीत पिता जुगेश्वर शािमल था। इनके साथ एक युवक और था जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया उन्होंने घटना के दिन गाय को पहाड़ी के नीचे ले जाकर उसकी हत्या की। दूसरे दिन उसे बेचने लेकर आए। पर दूसरे दिन घटना की प्रतिक्रिया से वे डर गए और गौमांस नदी में बहा दिया। इस मामले में आरोपियों पर छग कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 4, 6, 10 धारा 153 के तहत् कार्रवाई की गई है। आरोपियों से दो चापड़, एक रस्सी एक साइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अब्दुल शफीक खान, एसआई शिवेंद्र राजपूत, एसआई राकेश यादव, संजय पाण्डेय, संजय विश्वास, संतोष साहू, राजकुमार सेन ने सहयोग किया।

क्याहै मामला: मौहारपारानिवासी माधव तिवारी की गाय 9 सितंबर की रात घर नहीं आई तो उसकी तलाश हुई। सिद्ध बाबा पहाड़ी के नीचे खोह में उसका सिर पैर पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलने पर माधव तिवारी ने थाने में रिपोर्ट लिखाई। घटना के विरोध में 11 सितंबर को विहिप, बजरंग दल, ब्राहण समाज समेत विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया। इसका समर्थन व्यापारियों ने किया। संगठनों ने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर आंदाेलन की चेतावनी दी थी।