पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल टावर से रेडिएशन का खतरा

मोबाइल टावर से रेडिएशन का खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयमानव अधिकार एसोसिएशन के जिला विधिक सचिव राकेश कुमार महौत ने कलेक्टर को पत्र लिखकर गोदरीपारा वार्ड-31 में निर्माणाधीन 4-जी मोबाइल टावर को दूसरी जगह स्थापित करने की मांग की है।

पत्र में कहा है कि चीफ हाउस गोदरीपारा वार्ड-31 के सामुदायिक भवन के पास पहले से 3 मोबाइल टावर हैं। ये अलग-अलग कंपनियों के हैं। आस-पास 3 मोबाइल टावर होने से यहां रेडिएशन अिधक हो गया है। इससे लोगों को नुकसान की आशंका है। ऐसे में अब नगर निगम द्वारा दूरसंचार विभाग के नियम कानून को दरकिनार कर 4-जी मोबाइल टावर लगाए जाने एनओसी दे दिया है। इसके बाद रिलायंस कंपनी का टावर लगाने काम शुरू कर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि दो मोबाइल टावर के बीच निश्चित दूरी होना चाहिए। इसके लिए दूरसंचार विभाग ने मापदंड तय किए हैं। इसे दरकिनार कर महज 30-30 फीट की दूरी पर तीन अलग-अलग कंपनियों को मोबाइल टावर लगाने दे दिया गया है। अब उसी स्थान पर मात्र 15 फीट की दूरी पर 4 जी मोबाइल टावर लगाने एनओसी दे दिया है। ऐसा होने पर इससे निकलने वाले रेडिएशन से मानव मस्तिष्क हृदय पर कुप्रभाव पड़ना निश्चित है। मानव हित को देखते हुए नए मोबाइल टावर को कहीं अन्य लगाया जाना चाहिए। साथ ही एक ही स्थान पर संचालित टावरों के बीच भी दूरसंचार विभाग के निर्धारित मापदंड के अनुसार दूरी तय करना चाहिए।

साडा काॅम्पलेक्स की मरम्मत की मांग

चिरमिरी। तीन दशक पहले हल्दीबाड़ी में बना साडा कॉम्पलेक्स जर्जर हो चुका है। छत से अब सीमेंट गिरने लगा है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। व्यवसायी इसकी जानकारी कई बार निगम प्रशासन को दे चुके हैं पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। दुकान संचालकों का कहना है 1984 में इसे बनवाया गया था। तब से इसकी मरम्मत नहीं हुई। समय के साथ यह काॅम्पलेक्स जर्जर हो चुका है। इसकी जानकारी निगम अधिकारियों को देने के बाद भी वे इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। काॅम्पलेक्स जर्जर होने से यहां दुर्घटना की आशंका रहती है। इस भवन की दीवारें छत का अधिकांश हिस्सा जर्जर हो चुका है। दुकान के बाहर बना शेड भी जर्जर है। पर मरम्मतीकरण को लेकर अब तक पहल नहीं की जा रही है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। उनकी मांग है कि परिसर की मरम्मत कराएं। साथ ही इस कांप्लेक्स सौंदर्यीकरण भी कराएं।