आधे घंटे के लिए मिल सकती है बिजली
आधे घंटे के लिए मिल सकती है बिजली
बरबसपुर। चैनपुर के 132 केबी विद्युत सब स्टेशन के बड़े ट्रांसफार्मर में आग लगने के साथ ही शाम को 5.30 बजे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। पहले तो लोगों को लगा कुछ देर बाद बिजली जाएगी। पर जब रात आठ बजे तक बिजली नहीं आई तो किसी ने चिरमिरी के जूनियर इंजीनियर आशीष लकड़ा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कम से कम दो दिन तक बिजली आने की संभावना नहीं है। बैकुंठपुर से अगर कोई व्यवस्था बनती है तो आधा-एक घंटे के लिए बिजली सप्लाई का प्रयास किया जाएगा। इसी बीच आप लोगों को पीने का पानी भरने मोबाइल चार्ज आवश्यक काम निपटाना होगा।