- Hindi News
- भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
चिरमिरी| भाजपानगर मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। पोंड़ी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजकुमार वधावन, महापौर डोमरू रेड्डी, सभापति कार्तिवासो, पार्षद इंदू पनेरिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पं.दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यकर्ता।