- Hindi News
- फर्राटे भरते बाइकर्स यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे
फर्राटे भरते बाइकर्स यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे
शहरकी सड़कों पर दो पहिया चार पहिया वाहनों का दबाव साल दर साल बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखकर निगम प्रशासन ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। क्योंकि निगम ने अब तक सड़कों के बेसिक इंफ्रास्ट्रचर के डेवलपमेंट पर ध्यान नहीं दिया है। संकरी सड़कों पर फर्राटे भरते बाइकर्स बेखौफ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। दूसरी ओर बिना किसी ट्रायल के जिला परिवहन विभाग नियम विरुद्ध दो पहिया चार पहिया वाहन के ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर रहा है।
यातायात व्यवस्था की बखिया उधेड़ने में भार वाहक छोटे बड़े वाहन भीड़भाड़ वाले सड़क किनारे गाड़ी पार्क करने वाले वाहन चालक कम कसूरवार नहीं है। इस बदहाल व्यवस्था को सुधारने ट्रैफिक पुलिस भी क्या करे। सीमित संसाधन में सारे प्रयास विफल हो जाते है। दो पहिया वाहन चालकों की स्पीड के कारण बेकसूर लोगों को परेशानी होती है। बीते कुछ सालों में क्षेत्र में दो पहिया चार पहिया वाहनों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। यातायात नियमों की जानकारी के अभाव में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। क्षेत्र की व्यस्त सड़क पर कहीं भी गति निर्धारण का बोर्ड नहीं लगाया है। क्षेत्र में कई एेसे स्थान हैं जहां अंधे मोड हैं।
अक्सर ऐसे स्थान पर दुर्घटना होती ही है।
कार्रवाई के अभाव अभिभावकों की लापरवाही से होती है दुर्घटना
क्षेत्रमें अधिकांश दुर्घटनाएं परिजनों की लापरवाही से हो रही हैं। क्षेत्र की व्यस्त सड़कों पर रोज कहीं कहीं बाइकर्स आपस में भिड़ते हैं और चोटिल होते हैं। कभी-कभी तो पैदल चलने वाले नागरिक भी इनकी चपेट में जाते हैं। कुछ घटनाओं जानकारी थाने तक नहीं पहुंच पाती। रविवार को हल्दीबाड़ी शनिचरी बाजार की मुख्य सड़क पर दो बाइकर्स की आपस में टक्कर हुई इसमें एक को चोट लगी। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से आए दिन इस तरह की दुर्घटना क्षेत्र में होती रहती है।
एजेंट द्वारा घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बिना टेस्ट ट्रायल यातायात नियमों से संबंधित जानकारी के बगैर ही दे दिया जाता है। दुर्घटना की वजह जानकर भी उसे रोकने की कोशिश संबंधित विभाग द्वारा नहीं की जा रही है। जिला परिवहन विभाग द्वारा नियम के तहत ड्राइविंग लाइसंेस नहीं बनाया जाता। टू प्लस फोर व्हीलर का लाइसेंस बनाने के लिए 18 सौ रु एजेंट द्वारा लिया जाता है। च