- Hindi News
- ठाकुर अनुकूल चंद्र के 127 वें जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम हुए
ठाकुर अनुकूल चंद्र के 127 वें जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम हुए
ठाकुर अनुकूल चंद्र के 127 वें जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम हुए
चिरमिरी | ठाकुरअनुकूल चंद्र के 127 वें जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आजाद नगर गोदरीपारा मंे सुबह उषा कीर्तन, सामूहिक प्रार्थना, धर्मग्रंथों का पाठ, भजन के बाद ठाकुरजी के विग्रह का नगर भ्रमण किया गया। इसमें विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, महापौर के डोमरू रेड्डी, पूर्व महापाैर डंबरू बेहरा, डाॅ. जीडी पोलाई सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए। मातृ सम्मेलन में नागपुर, ओड़ीसा, बंगाल से आए साधकों ने विचार व्यक्त किए और धर्मसभा में परिचर्चा की। इसमें समाज की महिलाओं, बच्चों के साथ अन्य वर्ग के लोग भी शामिल हुए। भंडारा भी हुआ। कार्य्रक्रम में पंडित सुमीत बरन मुखर्जी, राकहरि मजूमदार, मानस दास, सोमनाथ दत्ता, मलय देवनाथ, बादल चंदा, विधान चौधरी आदि उपस्थित थे।