पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापौर का एक भी फार्म नहीं बिका

महापौर का एक भी फार्म नहीं बिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरियनिकाय चुनावी प्रक्रिया के तहत पहले दिन पार्षद पद के लिए 20 फार्म बिके और दूसरे दिन 28 फार्म। इससे प्रशासन को 34 हजार रुपए मिले। वहीं महापौर पद के लिए एक भी नामांकन फार्म नहीं बिका है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगरीय चुनाव का रास्ता साफ हाे गया है। 8 दिसंबर से नामाकंन की तिथि घोषित की गई है। इसके तहत पार्षद पद के लिए दो दिन में 48 फार्म बिक चुके हंै। वहीं महापौर पद के लिए अब तक एक भी फार्म नहीं बिका है। स्थानीय निगम चुनाव की प्रक्रिया में प्रत्याशियों की सुविधा के लिए पांच कक्ष बनाए गए हैं और इसमें कार्य के निष्पादन के लिए निगम अधिकारियों कर्मचारियों को लगाया गया है। रिटार्निंग आफिसर निगम आयुक्त मनोज सिंह को वार्ड क्र. 1 से 20 तथा एसडीएम अमृतलाल ध्रुव को 21 से 40 के नाम निर्देशन के लिए जिला निर्वाचन द्वारा नियुक्त किया गया है। नामांकन प्रक्रिया के तहत महापौर प्रत्याषियों के लिए निगम कार्यालय की दूसरी मंजिल पर निर्वाचन कार्यालय एवं पार्षद पद के प्रत्याषियों के लिए चार कक्ष सहायक रिर्टांनिगं अधिकारी की देखरेख में ब्याख्याता चंदन दत्ता,फत्ते कुमार, रामउदित यादव, एमएस राज को वार्ड क्र. 1 से 10 तक, प्रधान पाठक फागुन पाठक, शमीम अख्तर, मृगंेद्र सिंह, दिलीप विश्वास, प्रेमनाथ को वार्ड क्र. 11 से 20, एसके कुर्रे, वीएम दूबे, शंभू नारायण सिंह, राजेंद्र पटेल, भुवनेश्वरराम को वार्ड क्र. 21 से 30 तक, डाॅ. अमित बावरिया, विरेंद्र नामदेव,चंद्रशेखर कश्यप, रविंद्र कुमार वार्ड क्र. 31 से 40 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर पंजी में दर्ज करना एवं नाम निर्देशन पत्र की जांच एंव मतदाता सूची से मिलान करना सहायक रिटार्निंग आफिसर से प्राप्ति में हस्ताक्षर लेना तथा अभ्यर्थी को नाम निर्देषन पत्र की प्राप्ति एवं आवष्यक दस्तावेज प्रदान करना। प्रभारी सहायक रिटार्निंग आफिसर कार्यालय के लिए विशेष्वर साय, लेखापाल बलबिंदर सिंह, ब्याख्याता,आरके सूर्या, शंकर चक्रवर्ती, सुमन भटटाचार्य, आईएस सिद्दिकी, राकेश सिंह, सूरज कुमार को निक्षेप राशी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई के लिए दस्तावेज सहायक रिटार्निंग आफिसर से पूर्ण करा आवष्यक दस्तावेज अभ्यर्थी को प्रदाय करना है। सहायक रिटार्निंग कार्यालय के लिए एसकेएस बघेल, वेदप्रकाश मिश्रा,जेपी विष्वकर्मा, एमआर असंारी, गोपाल वैद्य,विरंेद्र कुमार, राजेंद्र सोनवानी,