पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में आधार कार्ड बनाने तीसरा चरण शुरू

जिले में आधार कार्ड बनाने तीसरा चरण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेटके सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर एस. प्रकाश ने कहा कि जिले के नागरिकों को विशेष पहचान संख्या देने के लिए राष्ट्रीय परियोजना आधार कार्ड बनाने के तीसरे चरण का कार्य 08 दिसंबर से शुरु हो गया है।

विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के खोंगापानी और खडगवां विकासखंड के चिरमिरी में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। आधार कार्ड च्वाईस सेंटरों के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। जिले मे अब तक 4 लाख 77 हजार से अधिक आधार कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड राज्य शासन की प्राथमिकताओ मे शामिल है इससे आधार कार्ड धारक हितग्रहियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बैठक में श्री प्रकाश ने हितग्राहियों के सुविधा के लिए जिले में संचालित सभी उचित मूल्य के दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक बीएस ध्रुव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव झा, अपर कलेक्टर ए. लकड़ा, वनमंडलाधिकारी बैकुण्ठपुर सीएस तिवारी, आदिमजाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त एके गढ़ेवाल, सभी एसडीएम राजस्व सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

धान खरीदी कार्यों की समीक्षा-बैठक मे श्री प्रकाश ने जिले मे समर्थन मूल्य नीति के तहत् धान खरीदी का कार्य की समीक्षा की। उन्होंने नए धान खरीदी केंद्र कोटाडोल में कंप्यूटर और आपरेटर की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री खाद्यान सहायता योजना के तहत् जिले में सत्यापित राशन कार्डों की भी जानकारी प्राप्त की। श्री प्रकाश सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान के बारे में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंषन की राशि के भुगतान में लापरवाही बरतने वाले के विरूद्ध सक्त कार्यवाही की चेतावनी दी। श्री प्रकाश ने जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जारी जाति, आमदनी, निवास प्रमाण-पत्रो के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

उन्होने जाति प्रमाण-पत्र बनाने के कार्यांे में शैक्षणिक समन्वयकों जिम्मेदारी देने निर्देश दिया। बैठक में उन्होने पोस्ट मैट्रिक एवं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए स्वीकृत राशि की भी जानकारी प्राप्त की।

कुपोषित बच्चों की जानकारी ली- कुपोषित बच्चों के लिए संचालित पोषण पु