बचपन प्ले स्कूल में रंगोली, अंताक्षरी व म्यूजिकल प्रतियोगिता का आयोजन
चिरमिरी | बच्चों के शैक्षणिक व शारीरिक विकास को लेकर गोदरीपारा स्थित बचपन प्ले स्कूल में सोमवार को बच्चों के अभिभावकों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसके अंतर्गत अभिभावक महिलाओं के लिए रंगोली प्रतिस्पर्धा, कपल के लिए म्यूजिकल गेम, अंताक्षरी व बैलून कपल डांस का आयोजन किया गया। विजेता अभिभावकों को पुरुस्कृत भी किया गया।