रात 9 बजे के बाद डीजे बजा तो कार्रवाई
अब चिरमिरी क्षेत्र में किसी भी समारोह के दौरान रात 9 बजे के बाद डीजे बजाया गया तो डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उक्त निर्देश 8 फरवरी की शाम को नगर निरीक्षक शिवेंद्र राजपूत ने क्षेत्र के डीजे संचालको की बैठक में दिया है। बैठक में उन्होंने समझाईस देते हुए कहा कि अब स्कूल व कालेजों में परीक्षा शुरू होने वाली है। ऐसे में डीजे संचालक किसी भी आयोजनों में तेज़ ध्वनि के साथ गाना ना बजाएं। उच्चतम न्यायालय के आदेशों के परिपालन में उन्होंने डीजे संचालकों को समझाईस देते हुए कहा कि अब माध्यमिक व हायर सेकेण्डरी स्तर की परीक्षाएं जल्द ही शुरु होने वाली हैं। अतः किसी भी कार्यक्रम में डीजे के माध्यम से उच्च ध्वनि का प्रयोग ना करें। परिपालन में कही से भी शिकायत प्राप्त होने पर डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आप लोगों को भी चाहिए कि एैसी नौबत ना आए। इस दौरान क्षेत्र भर के डीजे संचालक उपस्थित रहें।
डीजे संचालकों की बैठक में उन्हें देर रात तक डीजे नहीं बजाने की समझाईस देते नगर निरीक्षक।