एसईकेएमसी इंटक यूनियन में अधिक से अिधक लोगों को सदस्य बनाएं: पीके राय
चिरमिरी| एसईकेएमसी इंटक यूनियन के जनरल सेक्रेटरी पीके राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यूनियन के पदाधिकारियों से कहा कि अब अधिक से अधिक संख्या में श्रमिको को सदस्यता दिलाने का प्रयास करें। उन्होने बताया कि गोपाल नारायण सिंह एवं सम्पत षुक्ला के यूनियन से निष्कासन संबंधी पत्र सभी अधिकारियों एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पंजीयक ब्यवसायिक संघ छत्तीसगढ़ षासन केा आवष्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। उन्होने एसईसीएल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया है कि यूनियन संबंधी वार्ता निष्काषित सदस्यो से न करें।