तुलसी सेवा संघ ने गोदरीपारा में हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन का आयोजन किया
चिरमिरी| तुलसी सेवा संघ, गोदरीपारा के तत्वाधान में आयोजित हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन का समापन आज बुधवार को हुआ। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में किया गया था। तुलसी सेवा संघ के पदाधिकारीयों ने बताया कि यह आयोजन हर साल किया जाता है। इसका शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ किया गया था।