पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलाहिजा के दौरान पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार

मुलाहिजा के दौरान पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस एक आरोपी को मुलाहिजा के िलए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई थी। वहां से वह पुलिस वालों को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पाण्डवपारा पुलिस आरोपी 45 वर्षीय सोनिया पिता कांधव उड़िया को गिरफ्तार करने के बाद 10 फरवरी को मुलाहिजा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुंची। जांच के बाद डॉक्टर राकेश साेनी मुलाहिजा पंजी लिखने में लग गए। इसी बीच आरोपी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी सोनिया कालरी कर्मचारी है जो कि शराब के नशे में धुत्त होकर पण्डो बस्ती में गाली गलौज कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने उसे 9 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था।

मुख्य दरवाजे पर थे पुलिस कर्मी

आरोपी का जिस समय मुलाहिजा हो रहा था दोनों पुलिसकर्मी चिकित्सालय के मुख्य दरवाजे के सामने खड़े होकर बातें कर रहे थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी पिछले दरवाजे से चुपचाप फरार हो गया। चिकित्सालय से आरोपी के भागने के बाद अब पुलिस पर सवाल उठने लगा है कि आरोपी को जब 9 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया तो उसी दिन मुलाहिजा के लिए क्यों नहीं लाया गया।

वापस आने के बाद ही जानकारी दे पाउंगा

^मैंअभी चिरमिरी में हूं। पाण्डव पारा पुलिस द्वारा आरोपी सोनिया धारा 36 (च) पंजीबद्व किया गया था। पता चला है कि वह फरार हो गया है। वापस आने के बाद ही इस संबंध में जानकारी दे पाउंगा। जेएसकंवर, थाना प्रभारी पटना

मुलाहिजा में एल्कोहल पाया गया है

^पुलिसवाले दोपहर 1 बजे सोनिया को लेकर आए थे। मैंने जिस समय मुलाहिजा किया वह नशे में बड़बड़ा रहा था। मुलाहिजा में एल्कोहल पाया गया। मुलाहिजा के बाद वह किधर से भाग गया पता ही नहीं चला। डाॅ.राकेश सोनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना