पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई ट्रेन चलाने की मांग

नई ट्रेन चलाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई ट्रेन चलाने की मांग

अंबिकापुर| यूनाइटेडकौसिंल ऑफ ट्रेड यूनियंस के अध्यक्ष सुजान बिंद ने सरगुजा में नई ट्रेन चलाने एवं रेल विस्तार की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। कौसिंल के प्रवक्ता बंटी कश्यप ने बताया कि सात सूत्रीय मांगों में अंबिकापुर से दुर्ग तक चलने वाली ट्रेन को नागपुर तक, अंबिकापुर से शहडोल ट्रेन को रायपुर तक बढ़ाने, चिरमिरी-रीवा ट्रेन को अंबिकापुर से चलाने, अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन को भोपाल तक बढ़ाते हुए नियमित करने, अंबिकापुर-वाराणासी के लिए नई ट्रेन एवं अंबिकापुर से नई दिल्ली तक ट्रेन चलाने की मांग की गई है।