पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार सृजन हेतु बेरोजगारों को ऋण स्वीकृत

रोजगार सृजन हेतु बेरोजगारों को ऋण स्वीकृत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रराज्य सरकार की रोजगारमूलक योजनाओं के तहत् 12 बेरोजगार युवक- युवतियों का प्रकरण स्वीकृत कर उन्हें व्यवसाय संचालित करने हेतु बैंकों द्वारा 60 लाख की राशि स्वीकृत कर अधिकांश राशि जारी कर दी गई है। इस राशि का उपयोग कर युवक-युवतियों द्वारा उद्योगों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इनमें से 10 प्रकरण प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा 2 प्रकरण मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत् स्वीकृत कर राशि प्रदाय की गई है।

वर्ष 2014-15 के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत् जिले में 42 बेरोजगारों को रोजगार सृजन हेतु ऋण स्वीकृत कराकर 58.64 लाख रुपए प्रदाय करने का लक्ष्य दिया गया था। इसके अलावा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत् 12 युवा बेरोजगारों को रोजगार से जोडऩे का लक्ष्य तय था। बताया गया है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत् रोजगार एवं उद्योग विभाग द्वारा निर्धारित 42 प्रकरणों के लक्ष्य के विरूद्ध 122 प्रकरण विभिन्न बैंकों में प्रेषित किए गए थे, जिनमें से बैंकों द्वारा 39 प्रकरणों के लिए ऋण स्वीकृत कर दिया गया है। इस योजना में प्रशिक्षित 10 युवा बेरोजगारों को स्वीकृत लोन प्रदाय किया गया तथा उन्हें अनुदान भी दिया जा रहा है। जिन युवक-युवतियों को रोजगार हेतु राशि प्रदाय की गई है। इनमें आराधना खाण्डेलकर बैकुण्ठपुर को रेडिमेड व्यवसाय हेतु 4 लाख रुपए, सेंट्रिंग प्लेट एवं मिक्शर मशीन हेतु मोईज अली पेण्ड्रा दफाई मनेंद्रगढ़ को 9 लाख, बुरहानुद्दीन बोहरा मनेंद्रगढ़ 6 लाख, सेंट्रिंग प्लेट हेतु प्रिंस कुमार सोनी मनेंद्रगढ़ को 2 लाख, निसार अहमद ग्राम चिड़ौला भरतपुर को 5 लाख, कन्हैया सिंह मनेंद्रगढ़ 3 लाख, बिजेंद्र छड़ीमड़ी चिरमिरी 2 लाख तथा मोबाइल रिपेयरिंग के लिए अर्जुन कुमार यादव चैनपुर को 2.50 लाख रुपए, मुकेश यादव मनेंद्रगढ़ 2.50 लाख, प्रदीप कुमार ग्राम सोरगा बैकुंठपुर को फेब्रिकेशन के लिए 15 लाख रूपए की राशि स्वीकृत कर प्रदान की गई है।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत् वर्ष 2014-15 में गल्ला दुकान हेतु अर्पित जैन मनेंद्रगढ़ को 1 लाख रुपए तथा ऑटो रिपेयरिंग शॉप हेतु नितिन कुमार जैन को 3 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत कर प्रदाय किया गया है, ताकि वे अपना रोजगार सृजित कर सकें। बताया गया है कि इन 12 प्रकरणों में से 8 प्रकरण बैंक ऑफ बड़ौदा, 3 प्रकरण सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तथा 1 प्रकरण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्वीकृत कर ऋण प्रदाय किया गया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जिन बेरोजगार युवक-युवतियों को ऋण प्रदाय किया गया है वे सभी प्रशिक्षित उद्यमी हैं। उद्योग सृजन हेतु द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षित युवक-युवतियों को बैंकों द्वारा ऋण प्रदाय कर रोजगार सृजन हेतु सहायता दी जाएगी।