दो चरण में होगा मतदान
बैकुंठपुर | कलेक्टरजिला निर्वाचन अधिकारी एस प्रकाश ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव 2014 निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में दो चरणों में चुनाव सम्पन्न होंगे। प्रथम चरण में नगरनिगम चिरमिरी का चुनाव संपन्न होगा।
प्रथम चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 8 दिसंबर दिन सोमवार को किए जाने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है। नाम निर्देशन 15 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक लिये जाएगे। रिटर्निग ऑफिसर द्वारा 16 दिसंबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 19 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिये जा सकेगेें। प्रतीक चिन्ह का आबंटन नाम वापसी के बाद 19 दिसंबर को ही अपरान्ह 3 बजे के बाद होगा। प्रथम चरण के लिए मतदान 29 दिसम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 3 बजे तक होगा।
इसी तरह द्वितीय चरण 10 दिसंबर दिन बुधवार को जिले के नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ, नगर पंचायत झगराखांड, नगर पंचायत खोंगापानी और नगर पंचायत नई लेदरी के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र 17 दिसंबर दिन बुधवार अपरान्ह तीन बजे तक लिये जायेगें। नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा 19 दिसंबर दिन शुक्रवार को तथा नाम वापसी 22 दिसंबर दिन सोमवार अपरान्ह 3 बजे तक ले सकेंगें।