रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी तय
बैकुंठपुर| कलेक्टरएवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस. प्रकाश जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्त की है। श्री प्रकाश ने बताया कि अपर कलेक्टर बैकुण्ठपुर को नगरपालिक निगम चिरमिरी के लिए रिटर्निंग आफिसर, खडगवां, चिरमिरी क्षेत्र के डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और नगरनिगम चिरमिरी के आयुक्त को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ को रिटर्निंग आफिसर और मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ को सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। इसी तरह अन्य को भी जिम्मेदारी दी गई है।