सादगी से जीवन जीने दे रहे संदेश
ठाकुर अनुकूल चंद्र का 128वां जन्म महोत्सव बुधवार को आजाद नगर दुर्गा में मनाया गया। इस दौरान महोत्सव की शुरुआत आयोजन समिति के सदस्यों ने दीप जलाकर की। इसके बाद रथ यात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया। सदस्यों ने जहां भजन-कीर्तन किया, वहीं सत्संग के माध्यम उनके द्वारा ठाकुर अनुकूल चंद्र के जीवन पर प्रकाश भी डाला गया। सदस्यों ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि संपूर्ण जीवन ठाकुर अनुकूल चंद्र का मानव समाज का मार्गदर्शन करने में बीता है। ठाकुर अनुकूल चंद्र का जीवन सादगीपूर्ण रहा। समय-समय पर ऐसे आयोजन के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सादगी के साथ जीवनशैली बिताने का संदेश दिया जाता है।
ठाकुर अनुकूल चंद्र का 128वां जन्म महोत्सव पर रथ यात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया।