- Hindi News
- सहभागिता से बच्चों की प्रतिभा का होता है विकास
सहभागिता से बच्चों की प्रतिभा का होता है विकास
चिरमिरी| प्रत्येकस्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह छात्रों को प्रोत्साहित करने उनके मानसिक के लिए किया जाता है। इससे बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा सामने आती है। इससे उनमें सहयोग की भावना का विकास होता है।
यह बात सुलोचना हाई स्कूल आजाद नगर गोदरीपारा में आयोजित वार्षिकोत्सव अभिभावक सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि मैं अभिभावकों से कहना चाहूंगा कि वे जिस तरह अपने बच्चों का सहयोग कार्यक्रमों के दौरान करते हैं वही सहयोग उनकी पढ़ाई के दौरान भी करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निगम अध्यक्ष कार्तिवासो कार्यक्रम अध्यक्ष एचएमएस महामंत्री बजरंगी शाही रहे। कार्यक्रम का सुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं में 81प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान पर आने वाली छात्रा श्वेता मिंज पिता एनोसेंट मिंज को छत्तसीगढ़ शासन की मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विधायक के द्वारा 15 हजार रूपए का चेक दिया गया। इसके साथ ही कक्षा 1 से 10वीं तक अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य उमेश शर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान वार्ड 27 के पार्षद प्रतिनिधि भागवत साहू, वार्ड 31 की पार्षद सविता मलिक, अजय सिंह, राजेंद्र खटिक, राजेंद्र दास, महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।