पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग से स्वास्थ्य लाभ ले रहे युवा बुजुर्ग

योग से स्वास्थ्य लाभ ले रहे युवा बुजुर्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी| पतंजलियोग समिति के तत्वावधान में हल्दीबाड़ी एसईसीएल रेस्ट हाउस के पास स्थित सामुदायिक भवन, डोमनहिल के फुटबाल ग्राउंड, शिव शांति स्थल बी टाईप गोदरीपारा, किड्स कैंपस स्कूल कोठारी गोदरीपारा, सरस्वती शिशु मंदिर बड़ा बाजार गेल्हापानी ग्राउंड में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें योग आसन, प्राणायाम ध्यान क्रिया की विधि बताई जा रही है। इसका लाभ बच्चे, युवा बुजुर्ग सभी उठा रहे हैं। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी संजय गिरि ने बताया क्षेत्र में संचालित इन निःशुल्क योग शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा भस्तिका, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, बाह्य प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही आसन, दंड ध्यान क्रिया भी सिखाई जा रही है। योग, प्राणायाम से सिर्फ रोग दूर होते हैं बल्कि ईश्वरीय चेतना के साथ मनुष्य का सामंजस्य भी स्थापित होता है।

मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की आदर्श ग्राम की संकल्पना योग से ही संभव है। इसी तारतम्य में पतंजलि परिवार ने चिरमिरी को स्वस्थ आदर्श चिरमिरी बनाने की पहल की है। योग से व्यक्ति नशामुक्ति की ओर प्रेरित होता है। नगर में प्रतिमाह करोड़ों रुपए के शराब की बिक्री होती है। युवा योग करेंगे तो वे निश्चित रूप से नशे से दूर रहेंगे।